पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने नशे में पत्नी को मारा, पुलिस में मामला दर्ज

    पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने नशे में पत्नी को मारा, पुलिस में मामला दर्ज

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के खिलाफ मुंबई के बांदरा में मामला दर्ज हुआ है. पुलिस के अनुसार विनोद कांबली ने शुक्रवार की रात पत्नी पर किचन के पैन से हमला किया. बताया जा रहा है कि विनोद कांबली शुकवार की रात में जेडब्ल्यूएल कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी स्थित अपने फ्लैट में शराब पी रहे थे, अचानक वह किसी बात पर पत्नी आंद्रिया पर उलझ गए और पत्नी पर रसोईघर के सामान से हमला कर दिया. इस दौरान उनके दो बच्चे भी मौजूद थे.

    पुलिस के अनुसार पत्नी आंद्रिया रात में ही अपने बच्चों के साथ निकल पड़ी. सबसे पहले भाभा हॉस्पिटल, बांद्रा जाकर अपना इलाज करवाया. उसके बाद इंजरी रिपोर्ट के साथ बांद्रा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई है. ताजा जानकारी के अनुसार, बांद्रा पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. विनोद कांबली की पत्नी का बयान दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने विनोद कांबली को पूछताछ के लिए बुलाया है. उसे इस मामले में पूछताछ की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news