नालंदा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में लगी आग, बाल-बाल बचे छात्र

    नालंदा मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में लगी आग, बाल-बाल बचे छात्र

    पटना(PATNA): पटना सिटी के नालंदा मेडिकल कॉलेज के OCH होस्टल में भीषण आग लग गई. आग लगने के कारण होस्टल के छात्रों में अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में छात्र बाल-बाल बचे. आग लगने का कारण बिजली की शॉट शर्किट को बताया जा रहा है. घटना के बाद दमकल की दो दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश की. जिसके बाद आग पर काबू पाया गया.  

    हॉस्टल हो चुका है जर्जर

    इस अगलगी में जान-माल का कोई नुकसान नही हुआ है. छात्रों का आरोप है कि पुराना होस्टल होने के कारण इसकी स्थिति जर्जर हो चुकी है. उनकी मांग है कि नए बने होस्टल में इनका स्थानांतरण किया जाय. इस आग की घटना में बड़ा नुकसान भी हो सकता था लेकिन समय पर MBBS छात्रों ने इसको भाप लिया. जिसके बाद काफी मसकत के बाद आग पर काबू पाया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news