दानापुर से लोकमान्य तिलक जा रही होली स्पेशल ट्रेन में लगी आग, बड़ा हादसा होते-होते टला 

    दानापुर से लोकमान्य तिलक जा रही होली स्पेशल ट्रेन में लगी आग, बड़ा हादसा होते-होते टला 

    दानापुर(DANAPUR): दानापुर से लोकमान्य तिलक जाने वाली 01410 होली स्पेशल में भीषण आग लग गई . ट्रेन दानापुर से खुलकर आरा के रास्ते लोकमान्य तिलक जा रही थी. इसी बीच कारीसाथ स्टेशन के समीप चिंगारी उठी  और फिर बोगियों में आग लग गई. बोगी में आग लगने के बाद एसी बोगी से जुड़े अन्य बोगियों में अफ़रा-तफ़री मच गई. यात्रियों ने ट्रेन से  कूदकर अपनी जान बचाई . 

    इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं 

    इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाया गया. वहीं इस घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. हालांकि होली की वजह से ट्रेन में कम भीड़ होने से जान माल की कोई हताहत नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक होली स्पेशल ट्रेन में पहले हल्की धुआं उठने लगी फिर भीषण आग में तब्दील हो गई. आग लगने के बाद एसी बोगी में जो भी यात्री थे, वो जान बचाकर निकल गए.

    रात क़रीब 1 बजे की है घटना 

    वहीं इस घटना के बाद से रेलवे ने मेन लाइन पर आग लगने से एक दर्जन ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है. हालांकि बोगी को ट्रेन से अलग कर होली स्पेशल ट्रेन को रवाना कर दिया गया है. वहीं जैसे ही आग लगने की सूचना ग्रामीणों को मिली ग्रामीण बिना देरी किए रेलवे ट्रैक पर पहुंचकर रेल यात्रियों की मदद करने में जुट गये और ट्रेन में लगी आग को बुझाने लगे. जिसके बाद काफी मशक्कत कर बोगी में लगी आग पर काबू पाया गया. वहीं ग्रामीणों के मुताबिक यह घटना करीब रात 1 बजे घटी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news