सीतामढ़ी: ट्रक-ऑटो की टक्कर में सात की मौत, दर्जनों घायल   

    सीतामढ़ी: ट्रक-ऑटो की टक्कर में सात की मौत, दर्जनों घायल   

    सीतामढ़ी(SITAMARI): तेज रफ्तार का कहर बिहार में जारी है. ऑटो और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई. जबकि दर्जनों लोग घायल है. सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने नजदीक के अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में सभी का इलाज किया जा रहा है. घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं घटना से गुस्साये लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. सात लोगों की मौत से इलाके में मातम का महौल है. घटना सीतामढ़ी के पुपरी पथ की hai जहां ट्रक और ऑटों की सीधी टक्कर में सात लोगों की मौत हो गयी है. फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर मामले को शांत कराने में लगी है.

    घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक को आग के हवाले कर सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा है. पुलिस अधिकारी लोगों को समझने की कोशिश कर रहे है. जिससे सड़क जाम हटाया जा सके. इसके अलावा अग्निशामक वाहन के जरिए ट्रक में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. घटना स्थल से सभी शव को फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.             

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news