पटना में दिनदहाड़े अपराधियों ने दी लूट की घटना को अंजाम, छह लाख और बाइक लेकर हुए फरार

    पटना में दिनदहाड़े अपराधियों ने दी लूट की घटना को अंजाम, छह लाख और बाइक लेकर हुए फरार

    पटना(PATNA): बिहार की राजधानी पटना के कदमकुआं थाना इलाके में अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया है. दरअसल, मनोज कुमार नामक युवक एचडीएफसी बैंक से पैसे लेकर घर की ओर जा रहा था उसी दौरान राजेंद्र नगर पुल के पास अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया.

    बैंक से ही पीछा कर रहे थे अपराधी

    अपराधी युवक का बैंक से ही पीछा कर रहे थे. जैसे ही युवक राजेंद्र नगर पुल के पास पहुंचा अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया. मिली जानकारी के अनुसार युवक के बाइक में 6 लाख रुपए था. अपराधी 6 लाख के अलावा युवक का बाइक भी लेकर फरार हो गए.

    पैसे लेकर घर की ओर जा रहा था पीड़ित  

    घटना की जानकारी मिलते ही पटना टाउन के डीएसपी अशोक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. वहीं, पीड़ित मनोज कुमार ने बताया कि उसने बैंक से 7 लाख रुपए निकाले थे, जिसमें से एक लाख रुपए उसने अपने भगना को दिया था और बाकी बचे 6 लाख रुपए लेकर अपने घर खेमनीचक की ओर जा रहा था.

    दो बाइक से चार अपराधी आए थे

    युवक ने बताया कि घर जाने के क्रम में दो बाइक से चार अपराधी आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. पैसे के साथ अपराधी बाइक लेकर भी चले गए. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news