भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस सांसद का निधन, पदयात्रा के दौरान हुए थे बेहोश

    भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस सांसद का निधन, पदयात्रा के दौरान हुए थे बेहोश

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): पंजाब कांग्रेस के जालंधर से सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है. सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जहां उनकी तबियत बिगड़ी थी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहीं, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. सांसद के मौत की खबर मिलते ही राहुल गांधी यात्रा को रोक कर अस्पताल पहुंच गए हैं. वहीं, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी सांसद के मौत पर दुख जताया है.

    बता दें कि अस्पताल पहुंचने के बाद राहुल गांधी ने सांसद के परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी. वहीं, मिली जानकारी के अनुसार उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. बता दें कि सांसद कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे. उसी दौरान वो फिल्लौर में बेहोश हो गए थे. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सांसद के मौत की खबर मिलते ही यात्रा को रोक दिया गया है.            

    वहीं, कांग्रेस सांसद के मौत की खबर मिलते ही पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर शोक जताया. मान ने लिखा ''जलंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन पर मुझे गहरा दुख हुआ है.''  इसके अलावा कांग्रेस और पंजाब के कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news