सरकार पर कोई संकट नहीं, विपक्ष अस्थिर करने में नहीं होगा सफल : अविनाश पांडे


रांची(RANCHI): झारखंड में सियासी संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है. यूपीए विधायक अपनी एकजुटता दिखाने के लिए लगातार बैठक कर रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे भी रांची पहुंचे और शनिवार रात कांग्रेस विधायकों की बैठक हुई. रविवार को कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने The News Post से बातचीत में बताया कि यूपीए सरकार और कांग्रेस में कोई संकट नहीं है. सरकार रोज लोक-कल्याणकारी फैसले ले रही है. इसका पूरी राज्य की जनता प्रशंसा कर रही है.
उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार सुखाड़ पर काम कर रही है, जनता के लिए हमेशा चिंतित है. इसलिए विपक्ष इन मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राज्य में राजनीतिक अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन विपक्ष इसमें कभी सफल नहीं होगी. सरकार अपना काम अच्छे से कर रही है और ये सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी.
ये भी देखें:
बसंत सोरेन के बयान से झारखंड की राजनीति में बवाल, जानिये वजह
वहीं, मुख्यमंत्री को भारत निर्वाचन आयोग अयोग्य घोषित करता है और चुनाव लड़ने पर बैन लगा देता है तब कांग्रेस क्या करेगी इस सवाल पर अविनाश पांडे ने कहा कि फिलहाल ऐसा कुछ हुआ नहीं है. लेकिन अगर ऐसा निर्णय आता है तो सभी यूपीए के दल बैठकर बात करेंगे और उस पर चर्चा होगी.
वहीं, मुख्यमंत्री ने शनिवार को खूंटी जिले के लतहातू डैम में सीटी बजाया था इस पर निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर सीएम हेमंत सोरेन को घेरा था. इस पर अविनाश पांडे ने कहा कि निशिकांत दुबे विद्वान हैं। इसका जवाब वह खुद ही दे सकते हैं.
4+