पूर्व मंत्री भोला राय के परिजनों से मिलने पहुंचे सीएम नीतीश, परिवार को दिया सांत्वना


वैशाली (VAISHALI): खबर वैशाली के राघोपुर से है. जहाँ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री उदय नारायण उर्फ भोला बाबू के निधन के बाद उनके परिजनों से मिलने सीएम नीतीश कुमार राघोपुर पहुँचे थे. सीएम के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मंत्री विजय चौधरी, वैशाली और पटना जिले के पदाधिकारी मौजूद थे. सीएम ने पूर्व मंत्री भोला राय की तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की. परिजनों से मिलकर सीएम ने सांत्वना दी.
कौन हैं भोला राय
बता दें कि पूर्व मंत्री उदय नारायण राय उर्फ भोला राय का निधन इलाज के दौरान आईजीआईएमएस पटना में गुरुवार को हो गया था. बिहार सरकार में मंत्री रहे 90 वर्षीय भोला राय ने पटना में अंतिम सांस ली थी. भोला राय राजद की सरकार में ईख एवं हस्तकरधा मंत्री थे।भोला राय पहली बार 1980 में राघोपुर से विधायक बने तीन बार विधायक रहे भोला राय ने लालू यादव के लिए अपनी सीट 1995 में छोर दी. उसके बाद से राघोपुर सीट पर लालू प्रसाद यादव के परिवार का कब्जा है. हालांकि 2010 में सतीश कुमार ने जदयू से टिकट लेकर राबड़ी देवी को पराजित कर दिया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पहुंचकर भोला बाबू के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. साथ ही उनके घर वालों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया.
4+