बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सीएम नीतीश ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, दिए कई दिशा-निर्देश

    बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सीएम नीतीश ने अधिकारियों के साथ की अहम बैठक, दिए कई दिशा-निर्देश

    पटना(PATNA): बिहार में लगातार बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज लॉ एंड आर्डर की समीक्षा की. एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और डीजीपी एसके सिंघल समेत पुलिस और प्रशासन के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे. आज हुई समीक्षा बैठक में पिछले दिनों सामने आए बड़े आपराधिक मामलों पर चर्चा की गई. इसके साथ ही दुर्गापूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर भी सीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

    दरअसल, बढ़ते अपराध को लेकर सरकार की भारी फजीहत हो रही है. राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही विपक्ष यह सवाल उठा रहा है कि बिहार में जंगलराज की वापसी हो गई है. राजधानी पटना समेत राज्य के तमाम जिलों में अपराध की घटनाओं को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर बना हुआ है. हाल के दिनों में हत्या और लूट समेत अपराध की अन्य घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है.

    पिछले दिनों बिहार इन्वेस्टर्स मीट में शामिल होने पटना पहुंचे उद्योगपतियों ने भी अपराध को लेकर सरकार से सवाल पूछा था. जिसपर सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वे बिहार में उद्योग लगाएं, सरकार उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगी. तेजस्वी यादव ने कहा था कि महागठबंधन की सरकार में किसी को डरने की जरूरत नहीं है, जहां भी जरूरत होगी रातों रात पुलिस चौकी खोलवा देंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news