बात-बात पर आदिवासी कार्ड नहीं, मूल प्रश्नों का जवाब दें सीएम हेमंत, नहीं तो होगा लालू जैसा हस्श्र- बाबूलाल मरांडी

    बात-बात पर आदिवासी कार्ड नहीं, मूल प्रश्नों का जवाब दें सीएम हेमंत, नहीं तो होगा लालू जैसा हस्श्र- बाबूलाल मरांडी

    रांची(RANCHI)- राजधानी रांची में इन दिनों के एक वीडियो क्लिपिंग की बड़ी चर्चा है. पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी का दावा है कि यह वीडियो क्लिपिंग विशाल चौधरी के कार्यालय का है. उनका दावा है कि राज्य के आपदा प्रबंधन और कारा सचिव राजीव अरूण एक्का विशाल चौधरी के कार्यालय में बैठकर विभागीय फाइल को डील कर रहे हैं.

    लालू यादव का हस्श्र होने की चेतावनी

    इसी वीडियो क्लिप के आधार पर उन्होंने अरुण एक्का के विरुद्ध मामला दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है, लेकिन इसके साथ ही बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत को लालू यादव का हस्श्र होने की भी चेतावनी भी दी है.

    पूजा सिंघल जैसे भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ राज्य की एजेंसियों को जांच की अनुमति क्यों नहीं?

    उन्होंने कहा है कि बात-बात पर आदिवासी कार्ड खेलने के बजाय सीएम हेमंत को मूल प्रश्नों का जवाब देना चाहिए, उन्हें इस बात का जवाब देना चाहिए कि उनकी सुरक्षा में लगे जवान का एके-47 दलाल प्रेम प्रकाश के घर से बरामद क्यों हुआ? और अब तक उसके विरुद्ध में कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? पूजा सिंघल जैसे भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ राज्य की एजेंसियों को जांच की अनुमति क्यों नहीं दी गयी?

    लालू यादव भी फाइलों को इधर-उधर घुमाकर बचने की कोशिश करते रहें

    बाबूलाल ने कहा कि एक दौर वह भी था जब लालू यादव घोटाले के फाइलों को इधर उधर घुमाते रहते थें, लेकिन समय बदला और आज उनका क्या हस्श्र हुआ सबके सामने है, सीएम हेमंत भी इसके सबक लेते हुए फाइलों को इधर-उधर करने के बजाय मूल प्रश्नों का जवाब देना चाहिए, वैसे भी उन्हें  इन सवालों का जवाब एक ना एक दिन देना ही होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news