पटना पहुंचते ही चिराग का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- CM बिहार विरोधी

    पटना पहुंचते ही चिराग का नीतीश कुमार पर हमला, कहा- CM बिहार विरोधी

    पटना(PATNA): चिराग पासवान आज पटना पहुंचे, जहां उन्होंने नगर निकाय चुनाव रद्द होने को लेकर कहा कि नीतीश कुमार अति पिछड़ा विरोधी नहीं बल्कि बिहारी विरोधी हैं. पूरे बिहार की जनता के विरोध में निर्णय लेने वाला मुख्यमंत्री अगर कोई इतिहास में हुआ तो वह हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. उनकी हर नीति हर फैसला बिहार की जनता के विरोध में ही रहता है. इसमें कहीं कोई शक नहीं है, अगर भाजपा उन पर आरोप लगा रही है तो मैं कहूंगा कि नीतीश कुमार सिर्फ अति पिछड़ा विरोधी ही नहीं बल्कि दलित विरोधी और युवा विरोधी भी हैं.

    अपराध और लूट में बिहार सबसे आगे

    चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बिहारियों के हित में कौन सा ऐसा कार्य किया है, कौन से ऐसे निर्णय लिए हैं, जिससे बिहार का विकास हुआ हो या फिर बिहार ने बाकी राज्यों से बेहतर प्रदर्शन किया हो. उन्होंने नीति आयोग के आंकड़े का ज्रिक करते हुए कहा कि ये सरकारी आंकड़े हैं जो यह दर्शाते हैं कि विकास के जितने मापदंड हो, हर मापदंड में बिहार सबसे पिछले पायदान पर है. वहीं, चिराग ने कहा कि बिहार अगले पायदान पर तब होता है जब अपराध और लूट की बात होती है.

    नीतीश कुमार युवा विरोधी

    चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार युवा विरोधी है. मुख्यमंत्री ने 2005 में कहा था कि मेरा सपना है कि बिहार से पलायन किए हुए, जितने लोग हैं वह बिहार वापस आए. लेकिन 2005 से आज तक मुख्यमंत्री ने 17 साल में अपने सपने को पूरा नहीं कर पाए तो वो दूसरे के सपने को क्या पूरा करेंगे. जब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार का नेतृत्व करेंगे, तब तक बिहार का विकास संभव नहीं है.

    संसदीय बोर्ड की हुई है बैठक

    उप-चुनाव में उम्मीदवार उतारने को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि संसदीय बोर्ड की बैठक हुई है और इस बैठक में क्या-क्या निर्णय लिए गए हैं. आज या कल हम लोग उस जानकारी पर चर्चा करेंगे, मुझे अभी जानकारी नहीं है. 

    पूरे देश में लगाएंगे रामविलास की प्रतिमा

    चिराग ने कहा कि कल रामविलास पासवान की दूसरी पुण्यतिथि है और उन्होंने वादा किया था कि बिहार में और पूरे देश में उनकी प्रतिमा लगाएंगे और इस मौके पर मैंने उनकी प्रतिमा को हर जिले में लगाने का वादा बिहार की जनता से किया था और इसकी शुरुआत हमने हाजीपुर से कर दी है. वहीं, उनके जयंती पर हमने हाजीपुर में प्रतिमा लगाई थी और उसी दिन इस बात की घोषणा की थी कि उनके पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा हमारे पैतृक गांव-शहर बनने में लगाई जाएगी और कल यह प्रतिमा हम लगाएंगे. हमने इंतजार किया है कि प्रतिमा, बिहार सरकार लगाए, लेकिन सरकार इस मामले में उदासीन दिखी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news