छपरा: अपराधियों ने अमेजॉन कार्यालय में की दिनदहाड़े 12 लाख की लूट, कर्मी को मारी गोली, स्थिति गंभीर

    छपरा: अपराधियों ने अमेजॉन कार्यालय में की दिनदहाड़े 12 लाख की लूट, कर्मी को मारी गोली, स्थिति गंभीर

    छपरा(CHHAPRA): छपरा शहर में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े अमेज़न कार्यालय पर घुसकर उसके कर्मी को गोली मार दी और 12 लाख रुपए लूट ले गए. इस घटना के बाद सभी कर्मचारी डर के मारे दुबक गए. वहीं अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो गये. अपराधियों की गोली से ऑनलाइन कंपनी अमेजन का टीम लीडर रूपेश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है.

    युवक के घुटने में लगी गोली

    इस दौरान सदर अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ राजीव कुमार अमन ने बताया कि युवक के घुटने में गोली लगी है. गोली पैर में फंसे होने का उसे बेहतर चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है. वहीं इस घटना के बाद सदर डीएसपी मुनेश्वर प्रसाद सिंह, मुफस्सिल इंस्पेक्टर गजेंद्र प्रसाद, अपर थानाध्यक्ष विकास कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news