महाकुंभ के दूसरे दिन झारखंड विधानसभा के स्पीकर पहुंचे प्रयागराज, परिवार संग लगाई आस्था की डुबकी

    महाकुंभ के दूसरे दिन झारखंड विधानसभा के स्पीकर पहुंचे प्रयागराज, परिवार संग लगाई आस्था की डुबकी

    रांची (RANCHI) : महाकुंभ के स्नान पर्व पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इसके बीच देश-विदेश से श्रद्धालुओं का महाकुंभ में आना जारी है. इसी बीच महाकुंभ के दूसरे दिन झारखंड विधानसभा के स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो अपने पूरे परिवार के साथ प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाई. उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि “विश्व के विशालतम सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ के दूसरे दिन आज पवित्र स्नान में डुबकी लगाया. पूजा-अर्चना कर भगवान सूर्य से झारखंड वासियों के समृद्ध, खुशहाली और कल्याण की प्रार्थना की. महाकुंभ हमारी हजारों साल पुरानी आस्था, धार्मिक संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा मानवता का उत्सव है.”


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news