Breaking : SP ने जारी किया SDO अशोक कुमार की गिरफ्तारी का आदेश, पत्नी को जलाकर मारने का है आरोप

    Breaking : SP ने जारी किया SDO अशोक कुमार की गिरफ्तारी का आदेश, पत्नी को जलाकर मारने का है आरोप

    रांची (RANCHI) : जिसके जिम्मे कभी जिले की कानून-व्यवस्था थी आज उसी पर गिरफ्तारी की तलबार लटक रही है. हम बात कर रहे हैं हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की. कभी ये जिले की कानून व्यवस्था देख रहे थे. अब उन्हीं पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है. पत्नी अनीता देवी को जलाकर मारने के आरोप में पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती हैं. गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं.

    एसपी की ओर से गठित एसआईटी टीम के सभी पुलिस पदाधिकारियों को आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है. पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह से पूछे जाने पर बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी का निर्देश एसआइटी टीम को दिया गया है. टीम में सदर एसडीपीओ अमित आनंद, सदर इंस्पेक्टर नंदकिशोर साहू, लोहसिंघना थाना प्रभारी संदीप कुमार, लोहसिंघना थाना के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार मेहता, सदर थाना के सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार और राहुल कुमार का नाम शामिल हैं.

    आपको बता दें कि पिछले माह 26 दिसंबर की सुबह हजारीबाग के एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता देवी बुरी तरह जल गई थी. बाद में रांची के एक निजी अस्पताल में 27 दिसंबर को अनीता की मौत हो गई थी.

    मृतका के भाई ने SDO पर लगाया हत्या का आरोप

    इस मामले में मृतका के भाई राजकुमार गुप्ता ने मामला दर्ज कराया था. इसमें एसडीओ अशोक कुमार, उनके पिता, छोटा भाई और देवरानी पर हत्या का आरोप लगाया गया था. हजारीबाग के लोहसिंघना थाने में एसडीओ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था. मृतका के भाई ने बताया कि अशोक कुमार के भाई ने फोन कर बताया कि उसकी बहन जल गई है. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है. इसके बाद किसी तरह की कोई बातचीत नहीं हुई और फोन कट गया.

    मृतका के भाई ने बताया कि उसके जीजा का किसी दूसरी महिला के साथ काफी समय से अवैध संबंध चल रहा था, जिसे लेकर गांव में पंचायत भी बुलाई गई थी. उस दौरान किसी तरह मामला शांत हो गया था. इस घटना के बारे में राजकुमार ने बताया कि अशोक कुमार, उसके पिता, भाई और परिवार के अन्य लोगों ने मिलकर उसकी बहन को आग लगाकर मार डाला.

     

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news