Breaking: महाकुंभ के टेंट सिटी में लगी भीषण आग, कई सिलेंडर ब्लास्ट

    Breaking: महाकुंभ के टेंट सिटी में लगी भीषण आग, कई सिलेंडर ब्लास्ट

    टीएनपी डेस्क: महाकुंभ के टेंट सिटी में भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है. आग ने अपने आसपास के टेंटों को भी चपेट में ले लिया है. जिससे टेंट में रखे गैस सिलेंडर लगातार ब्लास्ट हो रहे हैं. लगभग 20 से 25 टेंट आग के चपेट में आ चुके हैं. बताया जा रहा है कि आग खाना बनाने के दौरान लगी है. आग अखाड़े से आगे लोहे के ब्रिज के नीचे लगी है. हालांकि, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग पर काबू करने का प्रयास कर रही हैं. इस घटना से अफर-तफरी का माहौल बन गया है. फिलहाल इलाके को सील कर दिया गया है.

    लगभग एक दर्जन से अधिक सिलेंडर ब्लास्ट होने की खबर है. वहीं, जिस टेंट में आग लगी उस टेंट में करीब 500 लोग मौजूद थे. अब तक किसी तरह की जान हानी की खबर सामने नहीं आई है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news