BREAKING: महाराष्ट्र के मुंब्रा-दिवा रेलवे स्टेशन के बीच बड़ा हादसा, ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत

    BREAKING: महाराष्ट्र के मुंब्रा-दिवा रेलवे स्टेशन के बीच बड़ा हादसा, ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : बड़ी खबर महाराष्ट्र से सामने आ रही है, जहां ठाणे में एक लोकल ट्रेन में बड़ा हादसा हो गया है. मुंब्रा-दिवा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर 5 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक 10 से 12 यात्रियों के गिरने की खबर है. इस हादसे की वजह ट्रेन में क्षमता से ज्यादा भीड़ मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि ट्रेन में इतनी भीड़ थी कि यात्री दरवाजे पर लटक कर यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ.

    घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है. हादसे की जांच शुरू कर दी गई है. हादसे के बाद से लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news