BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ के सुकमा में IED ब्लास्ट, एडिशनल एसपी शहीद, कई जवानों के घायल होने की सूचना

    BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ के सुकमा में IED ब्लास्ट, एडिशनल एसपी शहीद, कई जवानों के घायल होने की सूचना

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. सुकमा में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है. इस ब्लास्ट में कोंटा एएसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद हो गए हैं. इसके साथ ही कई जवानों के घायल हो गए है. इस आईईडी ब्लास्ट में घायल सभी जवानों और अधिकारियों को तत्काल इलाज के लिए कोंटा अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश गिरिपंजे की मौत हो गई. जबकि एसपी आकाश राव को जल्द ही हायर मेडिकल सेंटर में शिफ्ट करने की कोशिश की जा रही है. अन्य की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस घटना में कोंटा टीआई भी घायल हुए हैं. बताया जा रहा कि शहीद पुलिस अधीक्षक आकाश गिरिपुंजे 2013 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी हैं. आकाश रायपुर के रहने वाले हैं.

    10 जून को माओवादी ने भारत बंद का किया था आह्वान

    बताते चलें कि 10 जून को माओवादी ने भारत बंद का आह्वान किया था. इसी के मद्देनजर किसी भी तरह की नक्सली घटना को रोकने के लिए एडिशनल आकाश राव गिरिपुंजे इलाके में पैदल गश्त ड्यूटी पर थे. एएसपी कोंटा-गोल्लापल्ली मार्ग पर नया कैंप स्थापित करने के बाद लौट रहे थे. इसी दौरान कोंटा-एर्राबोर के पास नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी में विस्फोट हो गया. विस्फोट की चपेट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश और कुछ अन्य अधिकारी और जवान आ गए. सभी बुरी तरह घायल हो गए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news