Breaking : भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश, साजिशकर्ताओं ने तैयार किया नया प्लान, अलर्ट पर पुलिस  

    Breaking : भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने की अंतर्राष्ट्रीय साजिश, साजिशकर्ताओं ने तैयार किया नया प्लान, अलर्ट पर पुलिस  

    पटना(PATNA): देशभर में पीएफआई पर प्रतिबंध के बाद भारत को इस्लामिक स्टेट बनाने का अंतर्रष्ट्रीय साजिश रचने वालों ने एक नया प्लान तैयार किया है. आतंक के इस प्लान बी में निशाने पर पढ़े-लिखे मुस्लिम युवाओं के अलावा मीडिया भी है, जिसे जिहादी मीडिया का नाम दिया गया है. बिहार पुलिस मुख्यालय को इनपुट मिला है कि एक अंतर्राष्ट्रीय साजिश के तहत बिहार के पढ़े-लिखे मुस्लिम युवाओं को बरगलाकर और प्रलोभन देकर इस मिशन में शामिल करने की बड़ी साजिश रची जा रही है. बिहार पुलिस मुख्यालय ने इस इनपुट के आधार पर बिहार के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट जारी किया है.

    पुलिस को मिला ये इनपुट

    पुलिस मुख्यालय को मिले इनपुट के अनुसार हाल ही में इस्लामिक ट्रांसलेशन सेंटर ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें कहा गया है कि “मुस्लिम भाइयों और बहनों, क्या आप जिहादी मीडिया में काम के लिए तैयार हैं, तो आइए, मुजाहिद उलमा और उमरा की बातों को सभी भाषाओं में अनुवादित और संपादित कीजिए.” इसमें कहा गया है कि “मीडिया इस हाफ ऑफ द जिहाद”.

    बिहार पुलिस मुख्यालय को आशंका है कि बिहार में कोई बड़ी साजिश रची जा रही है, लिहाजा सतर्क रहने और सुरक्षात्मक कदम उठाने का अलर्ट जारी किया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news