BREAKING: 45 हजार घूस लेते नप गए हल्का कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद, ACB की टीम ने रंगेहाथों दबोचा

    BREAKING: 45 हजार घूस लेते नप गए हल्का कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद, ACB की टीम ने रंगेहाथों दबोचा

    कोडरमा (KODERMA) : एक तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, लेकिन उनके अधिकारी खुलेआम रिश्वत ले रहे हैं. ऐसे में कोडरमा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) हजारीबाग की टीम ने शुक्रवार को हल्का कर्मचारी सुरेंद्र प्रसाद को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपी कोडरमा अंचल के हल्का नंबर-5 में पदस्थापित है.

    मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र प्रसाद एक व्यक्ति से जमीन संबंधी काम के एवज में रिश्वत मांग रहा था. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए उसे ट्रैप कर लिया और तय रकम लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम ने मौके से सुरेंद्र प्रसाद को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news