BREAKING: गढ़वा समाहरणालय में लगी आग, मची अफरातफरी

    BREAKING: गढ़वा समाहरणालय में लगी आग, मची अफरातफरी

    गढ़वा (GARHWA) : गढ़वा जिला समाहरणालय में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई जब समाहरणालय में आग लग गई. आग कब और कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी अग्निशमन विभाग जुटा रहा है. आग समाहरणालय भवन के प्रथम तल पर डीसी और एसपी कार्यालय के बीच स्थित बिजली पैनल में लगी थी. घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग तुरंत मौके पर पहुंचा और समय रहते आग पर काबू पा लिया. घटना के बाद पूरे जिला समाहरणालय की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है.

    रिपोर्ट-धर्मेंद्र


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news