BREAKING: झारखंड-ओडिशा के बॉर्डर पर IED ब्लास्ट में घायल सीआरपीएफ के ASI शहीद

    BREAKING: झारखंड-ओडिशा के बॉर्डर पर IED ब्लास्ट में घायल सीआरपीएफ के ASI शहीद

    रांची (RANCHI) : झारखंड-ओडिशा के बॉर्डर पर IED ब्लास्ट में घायल सीआरपीएफ के ASI सत्यवान कुमार सिंह शहीद हो गए है. इसकी जानकारी पुलिस मुख्यालय ने दी है. वीरगति प्राप्त हुए सीआरपीएफ जवान सत्यवान कुमार सिंह की याद में रांची के धुर्वा में स्थित सीआरपीएफ 133 बटालियन मुख्यालय में रेथ लेयिंग सिरोमनी का आयोजन किया गया है. बताते चलें कि झारखंड एवं ओडिशा राज्य के सीमावर्ती जंगली क्षेत्र में शनिवार को चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नकस्लियों द्वारा लगाए गए आईडी ब्लास्ट हो गया.

    यह घटना शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे के आसपास की बताई जा रही है. इस धमाके में ही सीआरपीएफ 134 बटालियन के सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हुए थे . बाद में उनके तुरंत इलाज के लिए पड़ोसी राज्य ओडिशा के  राउरकेला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका निधन हो गया. आज के नक्सल विरोधी अभियान में सीआरपीएफ, ओडिशा पुलिस (एसओजी), झारखंड पुलिस आदि शामिल थे. अभियान के दौरान नक्सलियों ने ओडिशा राज्य के राउरकेला जिले के के. बोलंग थाना अंतर्गत जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर आई.ई.डी. विस्फोट किया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news