Breaking : तीन जिलों को छोड़ कर जेएमएम ने भंग की पंचायत से लेकर जिला स्तर तक की सभी समितियां

    Breaking : तीन जिलों को छोड़ कर जेएमएम ने भंग की पंचायत से लेकर जिला स्तर तक की सभी समितियां

    रांची (RANCHI) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्रीय समिति के आदेश पर राज्य में पंचायत स्तर से लेकर जिला स्तर तक की सभी कमेटियों और वर्ग संगठनों की सभी कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है. सिर्फ दुमका, धनबाद और हजारीबाग समिति को अभी तक भंग नहीं किया गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने आदेश जारी कर सभी समितियों के भंग किए जाने की जानकारी दी है.

    18 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा सदस्यता अभियान

    18 जनवरी से 28 फरवरी तक जेएमएम का सदस्यता अभियान चलेगा. सदस्यता फॉर्म रांची के हरमु स्थित पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में उपलब्ध है. पार्टी के जिला संयोजक मंडली के संयोजक प्रमुख एवं सदस्य गण पार्टी कार्यालय से सदस्यता फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं.

    पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय के अनुसार केन्द्रीय समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समन्वय स्थापित करते हुए 45 दिनों के अन्दर सभी पंचायत एवं वार्ड समितियों का गठन/पुनर्गठन के बाद, प्रखण्ड/नगर/महानगर समितियों के गठन/पुनर्गठन के नामों की अनुसंशा अनिवार्य रूप से करते हुए केन्द्रीय कार्यालय को समर्पित करेंगे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news