BREAKING: सात हजार रिश्वत लेते हुए सरकारी अमीन गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

    BREAKING: सात हजार रिश्वत लेते हुए सरकारी अमीन गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथों दबोचा

    लातेहार (LATEHAR): पलामू एसीबी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए लातेहार के मारू अंचल कार्यालय में तैनात अमीन मुनिदेव सिंह को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया. आरोप है कि जमीन की ऑनलाइन रसीद जारी करने के बदले उसने सात हजार रुपये की मांग की थी. इस संबंध में विशाल कुमार ने एसीबी से शिकायत दर्ज कराई थी.

    शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की जांच की और आरोप सही पाए. इसके बाद योजना बनाकर जाल बिछाया गया और अमीन को रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथ दबोच लिया गया. गिरफ्तारी के बाद उसे मेदिनीनगर स्थित एसीबी कार्यालय ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news