खुशखबरी! अब नहीं करना होगा इंतज़ार, इस दिन से खाते में आएगी मंईयां योजना की 18 वीं किस्त

    खुशखबरी! अब नहीं करना होगा इंतज़ार, इस दिन से खाते में आएगी मंईयां योजना की 18 वीं किस्त

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): राज्य में महिलाओं को हर माह आर्थिक सहायता के रूप में मंईयां सम्मान योजना की 2500 रुपये की राशि दी जाती है. हर माह यह राशि 1 से 15 तारीख के बीच लभुकों के खाते में भेजी जाती है. पर बीते करीबन एक महीने से मंईयां के खाते में 18वीं किस्त की राशि लंबित थी. ऐसे में राज्य कि लाभूक महिलायें इसी आस में टकटकी लगाएँ बैठी हैं की आखिर उनके खाते में 18वीं किस्त की राशि कब आएगी. 

    लंबे समय से रुके हुए राशि भुगतान को लेकर अब राहत भारी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही मंईयांओं को 18वीं किस्त का भुगतान किया जाएगा. इसके लिए अब मंईयां को बस होली तक का इंतज़ार करना होगा. सूत्रों की माने तो विभाग ने तैयारी कर ली है और अगले माह यानि की मार्च में होली या होली से पहले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 18 वीं किस्त की राशि सभी लाभूक महिलाओं के खाते में भेज दी जाएगी. 

    झारखंड सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना के तहत राज्य की करीबन 56 लाख महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सहायता राशि दी जाती है. ऐसे में होली से पहले लाभुकों के खाते में राशि आ जाने से महिलाओं को त्योहार मनाने में बड़ी मदद मिलेगी. महिलायें अपनी पसंद के नए कपड़े, रंग, अबीर-गुलाल और अन्य चीजें खरीद सकेंगी. ऐसे में त्योहार के समय राशि मिलने से महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी और साथ ही वह खुशाली से त्योहार माना सकेंगी. 

    बताते चलें कि राज्य सरकार द्वारा संचालित यह योजना महिलाओं के लिए बड़ी कामगर साबित हुई है. इस योजना से महिलाओं को ना सिर्फ आर्थिक सहायता मिली है बल्कि महिला सशक्तिकरण की ओर भी एक बड़ा कदम है. 

    इन 12 जिलों की महिलाओं को पहले मिलेगा पैसा
    इसके अलावा वैसी महिलायें जिसंके खाते में 17वीं किस्त भी नहीं आई हैं, उन्हें एक साथ मंईयां सम्मान योजना की 17वीं और 18वीं किस्त का लाभ मिलेगा. ऐसे में सूत्रों की माने तो राज्य के 12 जिलों की महिलाओं को पहले भुगतान किया जाएगा जिनमें रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, गुमला, लोहरदगा, जमशेदपुर, जामताड़ा, सिमडेगा, चतरा, पाकुड़ और गढ़वा की लाभूक शामिल हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news