राहुल गांधी के टी-शर्ट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का बड़ा खुलासा, जानिए

    राहुल गांधी के टी-शर्ट को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का बड़ा खुलासा, जानिए

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): Rahul Gandhi T-sirt- भारत यात्रा जोड़े के दौरान राहुल गांधी से भी ज्यादा चर्चा राहुल गांधी के टी शर्ट होती रही है. हर किसी की उत्सुकता इस बात को लेकर है कि इस कड़कती ठंड में भी राहुल गांधी किस प्रकार मात्र एक टी शर्ट में धूम रहे हैं, राहुल गांधी ने ऐसी कौन सी बूटी खाई है कि उन्हे ठंड नहीं लग रही है. राहुल गांधी से यह सवाल ना जाने कितने बार पूछी गयी है, लेकिन राहुल गांधी का हर बार एक ही जवाब होता है कि हमारी शर्ट से ज्यादा जरुरी इस देश के मुद्दे हैं, युवाओं की बेरोजगारी है, किसानों की बेबसी है, दलित वंचित तबकों की बिगड़ी आर्थिक स्थिति है. लेकिन एक तबका यह भी कहता रहा है कि राहुल गांधी टी शर्ट के इस तिलस्म को बनाये रखना चाहते हैं. यही कारण है कि उनके द्वारा टी शर्ट पर कोई सीधा जवाब नहीं देकर टी शर्ट से जुड़ा हर सवाल को देश के दूसरे  मुद्दों से जोड़ देते हैं, यह राहुल गांधी का एक मीडिया मैनेजमेंट हैं. 

    बावजूद इसके भाजपा खेमे से राहुल के टी शर्ट पर सवाल खत्म नहीं हो रहे हैं, ताजा मामले में बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने राहुल गांधी के टी शर्ट के बारे में एक बड़े रहस्योद्घाटन करते हुए कहा है कि राहुल गांधी टीशर्ट के अन्दर यूनिक्लो का इनर पहनते हैं. यूनिक्लो का इनर अल्ट्रा वार्म आता है. उनके कहने का अभिप्राय यह था कि इसमें कोई विशेष बात नहीं है कि राहुल गांधी इस कड़कती सर्दी में टी शर्ट पहन कर धूम रहे हैं.
    यहां बता दें कि राहुल गांधी का टी शर्ट को लेकर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम से लेकर रवि किशन के द्वारा प्रश्न उठाये जाते रहे हैं.

    रिपोर्ट:देवेंद्र कुमार,रांची 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news