Bihar:नाबालिग लड़की का शव बरामद मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने चटकायी लाठी

    Bihar:नाबालिग लड़की का शव बरामद मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने किया सड़क जाम, पुलिस ने चटकायी लाठी

    समस्तीपुर(SAMASTIPUR):बिहार के समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की रहनेवाली युवती का शव बीते दिन 16 सितम्बर को खानपुर थाना क्षेत्र के शोभन गांव के पास बूढ़ी गंडक नदी से नाबालिक बच्ची का शव बरामद होने के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने पटेल गोलंबर के पास दरभंगा-समस्तीपुर-पटना मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात को बाधित कर दिया.प्रदर्शन कर रहे लोगों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी किया.

    सड़क जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा

    प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि घटना के कई दिन बीतने के बाबजूद पुलिस के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नही की गई है.जाम के दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगो ने आम राहगीरों से भी मारपीट किया.सड़क जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

    पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को भी हिरासत में लिया है

    कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया,लेकिन प्रदर्शनकारी कुछ भी सुनने और समझने को तैयार नही थे.वही, इसके  बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर जाम को समाप्त कराया.इस दौरान पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को भी हिरासत में लिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news