बड़ी खबर: ED के डिप्टी डायरेक्टर को CBI ने 20 लाख रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    बड़ी खबर: ED के डिप्टी डायरेक्टर को CBI ने 20 लाख रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : CBI ने ईडी के डिप्टी डायरेक्टर चिंतन रघुवंशी को 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने यह कार्रवाई ओडिशा के भुवनेश्वर में एक खनन कारोबारी से रिश्वत लेने के मामले में की है. आरोपों के मुताबिक ईडी अधिकारी ने कारोबारी से 20 लाख रुपये की रिश्वत ली, जो 50 लाख रुपये की रिश्वत की पहली किस्त है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चिंतन रघुवंशी से प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) से जुड़े एक मामले को निपटाने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, जो आखिरकार 2 करोड़ रुपये में तय हुई.

    2013 बैच के हैं ईडी अधिकारी चिंतन रघुवंशी

    सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी दी कि चिंतन रघुवंशी कथित तौर पर भुवनेश्वर के एक खनन कारोबारी से 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने जा रहे थे. इसके बाद सीबीआई ने गुरुवार को जाल बिछाया. सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि 2013 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी रघुवंशी को कथित तौर पर कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया और बाद में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news