क्या आप रेलवे से रिटायर्ड हैं, तो आपके लिए खुल गया है रि-इंगेजमेंट का पिटारा, पढ़िए कैसे कर सकेंगे आवेदन, क्या रहेंगी शर्ते

    क्या आप रेलवे से रिटायर्ड हैं, तो आपके लिए खुल गया है रि-इंगेजमेंट का पिटारा, पढ़िए कैसे कर सकेंगे आवेदन, क्या रहेंगी शर्ते

    धनबाद (DHANBAD) : आपके पास हुनर है, आप अनुभवी हैं, जानकार हैं तो रिटायरमेंट के बाद भी रेलवे आपको नौकरी में रख सकता है. यह सुविधा आपको 65 साल की उम्र तक मिल सकती है. धनबाद रेल मंडल ने अनुभवी कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट के बाद भी फिर से नौकरी में आने का ऑफर दिया है. धनबाद रेल मंडल में अलग-अलग पदों के लिए 313 रिटायर्ड कर्मियों को अनुबंध पर नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की गई है.

    निर्णय के मुताबिक रि इंगेजमेंट स्कीम के तहत लेवल एक से नौ तक के कर्मचारियों को 65 वर्ष तक की आयु के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर रखा जाएगा. इस स्कीम के तहत रिटायर्ड रेलकर्मी धनबाद डीआरएम कार्यालय में स्थित सुविधा केंद्र या ऑनलाइन ईमेल के जरिए आवेदन दे सकते हैं. इसके लिए एक फॉर्मेट जारी किया गया है. शर्त रखी गई है कि इस नौकरी में दावा प्रस्तुत करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कोई विजिलेंस केस नहीं होना चाहिए और नहीं सेवा काल में उनके खिलाफ कोई विभागीय डिसीप्लिनरी एक्शन लिया गया हो.

    जिन पदों पर कॉन्ट्रैक्ट में बहाली होगी उनमें गुड्स ट्रेन मैनेजर, पॉइंट्स मैन सहित अन्य पद शामिल है. सूत्रों के अनुसार रेलवे को अनुभवी लोग नहीं मिल रहे हैं. इस वजह से रेलवे ने रि इंगेजमेंट स्कीम शुरू किया है.

    रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news