BIG BREAKING:अकबरपुर में मुहर्रम जुलुस में बड़ा हादसा,एक की मौत,आधा दर्जन गंभीर

    BIG BREAKING:अकबरपुर में मुहर्रम जुलुस में बड़ा हादसा,एक की मौत,आधा दर्जन गंभीर

    रोहतास(ROHTAS):जिले के अकबरपुर बाजार में मोहर्रम के मौके पर निकले चांद जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया.जुलूस के दौरान झंडा और पताका हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गया. जिससे करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई.जबकि आठ से अधिक लोग झुलस गए है.मृतक की पहचान इस्माइल खान के रूप में हुई है.

    घटना शुक्रवार को उस वक्त हुई जब मोहर्रम का चांद जुलूस अकबरपुर चौराहा की ओर बढ़ रहा था.जुलूस में शामिल लोग झंडा और पताका लेकर चल रहे थे, जो अचानक बिजली के खंभे से गुजर रहे हाई वोल्टेज तार से टकरा गया.इसके बाद जोरदार करंट फैल गया, जिससे कई लोग झुलस गए.

    झुलसे सभी लोगों को आनन-फानन में डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी घायल अकबरपुर बाजार के ही निवासी बताए जा रहे हैं.

    घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई.आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया.

    एसपी रोहतास रौशन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है.वहीं स्थानीय समाजसेवी तोराब नयाजी ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और बिजली विभाग की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है.

    स्थानीय लोगों के मुताबिक, क्षेत्र में बिजली के तार बेहद नीचे झूलते हैं और पहले भी कई बार इसको लेकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news