सीएम नीतीश को बड़ा झटका, मणिपुर में JDU के पांच विधायक बीजेपी में शामिल 

    सीएम नीतीश को बड़ा झटका, मणिपुर में JDU के पांच विधायक बीजेपी में शामिल 

    पटना(PATNA): मणिपुर में जदयू को बड़ा झटका लगा है. यहां जदयू के 5 विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं. मणिपुर विधानसभा अध्यक्ष ने जदयू के पांच विधायकों के भाजपा के विधायक दल में विलय को स्वीकार कर लिया. जिन पांच विधायकों का भाजपा में विलय हुआ है उनमें थंगमीबंद निर्वाचन क्षेत्र के विधायक खुमुकचम जॉयकिसन सिंह, तिपैमिख के विधायक नगुरसंगलुर सनाटे, जिरीबाम के विधायक मोहम्मद अचब उद्दीन, वानखेई निर्वाचन क्षेत्र के विधायक थंगजाम अरुणकुमार और विधायक एल.एम. चुराचांदपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. 

    जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बीजेपी पर बोला हमला 

    वहीं जब  जेडीयू के पांच विधायक बीजेपी में शामिल हो गए इसके बाद जेडीयू अब बीजेपी को नैतिकता का याद दिला रही है. जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है. नीरज कुमार ने कहा की अभी कल तक नैतिकता का बात करने वाले अब कहां हैं. उन्होंने कहा कि अटल आडवाणी समय की  बीजेपी अब बीजेपी नहीं रही. लगातार अरुणाचल प्रदेश के बाद अब मणिपुर में भी जेडीयू के विधायकों को तोड़कर अपने पार्टी में शामिल कराया है. यह कहीं से भी सही नहीं है. बीजेपी के कथनी और करनी में काफी फर्क नजर आ रहा है. पहले के बीजेपी और आज के बीजेपी में काफी अंतर है. वहीं बीजेपी ने कहा कि मणिपुर के सभी जेडीयू एमएलए मोदी के नाम पर चुनकर आए थे,और मणिपुर के विकास के लिए बीजेपी में शामिल हो गए हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news