पटना: दवा गोदाम में उत्पाद विभाग की छापेमारी, लाखों का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार

    पटना: दवा गोदाम में उत्पाद विभाग की छापेमारी, लाखों का प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, एक गिरफ्तार

    पटना(PATNA):  पटना सिटी उत्पाद विभाग की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक मकान में छापेमारी कर प्रतिबंधित कफ सिरप को बरामद किया है. साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में उत्पाद विभाग के निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी.  ट्रांसपोर्ट नगर के रोशन को ऑपरेटिव सोसाइटी में स्थित एक मकान में किराए पर रह कर सुरेश प्रसाद बिहार में प्रतिबंधित कफ सिरप का धंधा कर रहे हैं. जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर घर में छिपाकर रखे गए 1513 लीटर (लगभग डेढ़ सौ कार्टून) विभिन्न ब्रांड के कफ सिरप को बरामद किया है. निरीक्षक उत्पाद ने बताया कि इस मामले में सुरेश प्रसाद को किराए के मकान से ही गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त मछुआ टोली कदमकुंआ इलाके का रहने वाला है. उन्होंने बताया कि जब कफ सिरप नई शराब नीति के तहत बिहार में प्रतिबंध है. फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ जारी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news