चतरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, शिक्षिका से आठ हजार घूस लेते बीआरपी को रंगे हाथ दबोचा, जांच रिपोर्ट मैनेज करने के नाम पर मांगा था पैसा

    चतरा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, शिक्षिका से आठ हजार घूस लेते बीआरपी को रंगे हाथ दबोचा, जांच रिपोर्ट मैनेज करने के नाम पर मांगा था पैसा

    चतरा (TNP Desk) : चतरा में एसीबी की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है. एसीबी ने शिक्षिका से आठ हजार रुपए घूस लेते हुए बीआरपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मामला जिला के हंटरगंज प्रखंड का है. बीआरपी सच्चिदानंद सिंह को जांच रिपोर्ट मैनेज करने के नाम पर शिक्षिका से घूस लेते हजारीबाग एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया है.

    जानकारी के मुताबिक बीईओ के निर्देश पर बीआरपी ने नव सृजित प्राथमिक विद्यालय की जांच की थी. जांच रिपोर्ट मैनेज करने के नाम पर बीआरपी सच्चिदानंद सिंह ने शिक्षिका से दस हजार रुपये घूस मांग रहा था. पीड़ित नव सृजित प्राथमिक विद्यालय सोखा की सहायक शिक्षिका सह सचिव रीता कुमारी ने इसकी शिकायत एसीबी से की. मामले की जांच जब एसीबी ने की तो सही पाया. इसके बाद शनिवार को कार्रवाई करते हुए बीआरपी सच्चिदानंद सिंह को घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया. गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम आरोपित को अपने साथ हजारीबाग ले गई है, जहां उससे पूछताछ करेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news