बेगूसराय शूटआउट काण्ड : शूटर्स की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस पर अब उठे सवाल, जानिए क्या है मामला  

    बेगूसराय शूटआउट काण्ड : शूटर्स की गिरफ़्तारी के बाद पुलिस पर अब उठे सवाल, जानिए क्या है मामला  

    बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय में दिन-दहाड़े शूटआउट काण्ड में पुलिस ने इसमें शामिल चारो शूटर्स को गिरफ्तार कर लिया है. चारो शूटर्स का नाम सुमित, नागा, युवराज और अर्जुन हैं. इसमें से नागा की गिरफ़्तारी मौर्या ट्रेन के सामान्य बोगी से की गई है. झाझा के थानाध्यक्ष राजेश शरण की अगुआई में नागा को ट्रेन से पकड़ा गया. हालांकि, इस गिरफ़्तारी के बाद से एक और विवाद शुरू हो गया.

    दरअसल, पुलिस ने जिस केशव उर्फ़ नागा को गिरफ्तार किया है, वह घटना के समय सीसीटीवी मे एक लाइन होटल मे बैठा हुआ था. इसकी पुष्टि लाइन होटल के CCTV द्वारा होने की बात कही जा रही है.  वहीं गिरफ्तार युवकों के परिजनों का आरोप है कि पुलिस झूठे मुकदमे में उनके बेटों को फंसा रही है.

    गिरिराज सिंह ने बताया आतंकी साजिश

    बता दें कि मंगलवार को बेगुसराय में अपराधियों ने अलग-अलग जगहों पर 9 लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया था. जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी हो गई थी. इसके बाद से ही मामले ने सभी को चौंका दिया.  

    वहीं शूटआऊट मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए इसे आतंकवादी घटना करार दिया है और इसकी जांच NIA से कराने की मांग की है. वहीं उन्होंने बिहार सरकार पर अपराधियों के नाम छुपाने का भी आरोप लगाया है, गिरिराज सिंह ने कहा है कि नाम हिंदुओं का दिखा रहे हैं. अपराधियों का असली नाम सरकार छुपा रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news