छपरा एक्साइज थाने पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी, जानिए क्या है मामला 

    छपरा एक्साइज थाने पर हुआ हमला, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी, जानिए क्या है मामला 

    छपरा(CHAPRA): छपरा एक्साइज थाने पर बीती रात हमला हुआ. इस हमले में  पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए. बताया जा रहा है कि सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पथराव किया. मामला नगर थाना क्षेत्र के अड्डा नंबर 2 के पास की है. जहां शनिवार देर शाम  गुप्त सूचना के आधार पर एक्ससाइज थाने की पुलिस शराब में संलिप्त लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार कर ले आई. उसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने एक्साइज थाने पर हमला बोल दिया और ईंट पत्थरों से कई गाड़ियों को क्षति पहुंचाया. पुलिस भी अपना बचाव करती रही. वहीं आबकारी विभाग में लगे कई चार पहिया वाहनों के टायर को चाकू से क्षतिग्रस्त भी किया. बड़े-बड़े ईट पत्थरों से पुलिस पर हमला भी किया गया है. वहीं स्थानीय लोगों की माने तो इस तरह की घटनाओं से वहां के आम जनता काफी भयभीत हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां से थाना को अभिलंब हटा देना चाहिए ताकि यहां आम जनता सुरक्षित रहे. जब भी इस तरह की घटनाएं होती है तो आम जनता स्थानीय लोगों को ही ज्यादा क्षति पहुंचता है. वहीं इस मामले के बाद  पूरा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news