आरा : JDU एमएलसी राधा चरण साह के कई ठिकानों पर IT का छापा

    आरा : JDU एमएलसी राधा चरण साह के कई ठिकानों पर IT का छापा

    आरा(ARRAH): भोजपुर बक्सर के जदयू कोटे से एमएलसी राधाचरण उर्फ सेठ जी के घर सहित जिले के तमाम प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स का सुबह से ही रेड चल रहा है. आज सुबह-सुबह एमएलसी राधाचरण साह उर्फ सेठ जी के घर पर एसएसबी जवानों के साथ इनकम टैक्स की कई टीम उनके घर सहित कई प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा. इस दौरान काफी अफरातफरी का माहौल रहा. जबकि एसएसबी के जवानों ने छापा चल रहे जगह पर नाकेबंदी कर दी है. राधाचरण शाह के आरा स्थित बाबू बाजार में घर उनके होटल रिसोर्ट और कई अन्य जगहों पर इनकम टैक्स की टीम ने जांच शुरू कर दिया है. हालांकि अभी तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है. जबकि इस छापे से मीडिया को दूर रखा गया है. इनकम टैक्स के इस बड़े छापेमारी के बाद जिले में हड़कंप की स्थिति है. बताया जाता है कि बालू के कारोबार में गड़बड़ी कर करोड़ों की टैक्स चोरी का ये मामला है.

    पटना में भी रेड 

    जेडीयू एमएलसी राधा चरण साह उर्फ सेठ जी के घर पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है. आरा समेत देश के अलग-अलग जगहों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है. मंगलवार सुबह-सुबह टीम एसएसबी के साथ पहुंची. बक्सर एमएलसी के चल और अचल संपत्ति की जांच की जा रही है. इनकम टैक्स की टीम ने बाबू बाजार, रमना मैदान में उनके होटल, आरा–पटना बाईपास रोड के रिसॉर्ट समेत कई जगहों पर एक साथ धावा बोला है. जिसके बाद अफरा–तफरी का माहौल कायम हो गया है. टीम सेठ जी के घर पर सभी वसीयतों के कागजात खंगालने के साथ उनके करीबियों से पूछताछ कर रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news