बगहा(BAGAHA): एक और दिन और एक और मौत. जी हां, बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के बलुआ गांव में एक आदमखोर बाघ ने तबाही मचा रखी है. वह रोज इंसानों को शिकार बना रहा है. पिछले तीन दिनों में इस आदमखोर ने चार लोगों को शिकार बनाया है. पहले बाघ ने एक सोती हुई बच्ची को अपना शिकार बनाया, फिर उसके अगले दिन गांव के ही एक व्यक्ति को मार दिया. अब इस बाघ ने एक मां और उसके 10 वर्षीय बेटे को अपना शिकार बनाया है. वन विभाग और पुलिस के मना करने के बाद भी दोनों सुबह घास काटने के लिए खेत में गए थे.
आक्रोशित लोगों ने की पुलिस वालों की पिटाई
इलाके में पहले से ही पुलिस तैनात थी. दोनों की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने इलाके में मौजूद पुलिसवालों की पिटाई कर दी. सभी जान बचाकर वहां से भाग गए.
लगातार हो रहे हमले के बाद शुक्रवार को इस आदमखोर बाघ को मारने का आदेश भी जारी किया गया है. इसके लिए वन विभाग ने पुलिस महानिदेशक से शूटर की मांग की है. फिलहाल, बाघ को मारने के लिए वन विभाग के साथ बिहार एसटीएफ की टीम तैनात की गई है. बाघ को पकड़ने के लिए 400 लोगों की टीम काम कर रही है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

