बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब निशाने पर दबंग खान! लॉरेंस गैंग ने कहा -दाऊद और सलमान की जो मदद करेगा....

    बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब निशाने पर दबंग खान! लॉरेंस गैंग ने कहा -दाऊद और सलमान की जो मदद करेगा....

    रांची(RANCHI): पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या के बाद अब सलमान खान को भी टारगेट किया गया है. बाबा की हत्या की जिम्मेवारी लॉरेंस गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट कर ली है. साथ ही सलमान खान को भी धमकी दी है. पोस्ट में लिखा गया है कि सलमान और दाऊद की जो भी मदद करेगा, वह अपना हिसाब किताब कर ले. बता दे कि सलमान खान और बाबा सिद्दिकी की गहरी दोस्ती रही है. ऐसी दोस्ती की घर आना जाना भी दोनों का लगा रहता था.

    दरअसल कुछ दिन पहले ही लॉरेंस विश्नोई गैंग ने सलमान खान को धमकी दी थी. इसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ाई गई थी. लेकिन सुरक्षा के बावजूद लॉरेंस गैंग ने सलमान के घर गैलक्सी के बाहर फायरिंग की थी. इस मामले में एक आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था. जिसकी मौत पुलिस कास्टडी में हो गई थी. साथी  के मौत के बाद लॉरेंस गैंग और भी गुस्से में हो गया.

    अब जब पोस्ट कर बाबा की हत्या की जिम्मेवारी ली गई है तो ऐसे में अपने साथी की मौत का भी जिक्र किया गया है. पोस्ट में लिखा है कि “इसके मरने का कारण अनुज थापन है. साथ ही दाऊद को बॉलीवुड,राजनीति और प्रॉपर्टी डीलिंग से जोड़ना था. आगे लिखा है कि हमारी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है पर जो भी सलमान और दाऊद गैंग की हेल्प करेगा.. अपना हिसाब किताब लगा कर रखना”

    अब सवाल है कि अनुज थापन कौन है? जिसके मौत के कारण लॉरेंस गैंग ने बाबा पर गोली चलवा दी है. अनुज ने ही सलमान खान के घर के बाहर गोली चलाई थी. जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. इस मामले में पुलिस कस्टडी में ही उसकी मौत हो गई थी. सूत्रों की मानें तो उसकी मौत पिटाई के वजह से हुई थी. अब लॉरेंस गैंग को शक था की राजनीतिक संरक्षण ने उसके साथी की हत्या पुलिस कस्टडी में कराई गई है.                                


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news