मधुमक्खी के झुंड का हमला, अधेड़ की गई जान

    मधुमक्खी के झुंड का हमला, अधेड़ की गई जान

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र के बलाथर गांव में मंगलवार को कृषि कार्य कर रहे है दिवाकर यादव नमक अधेड़ पर मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर दिया. हमले में वह घायल हो गए. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरमुंडी में भर्ती कराया गया. दिवाकर की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव घर वालों को सौंप दिया.

    बताया जाता है कि दिवाकर अपने घर में ही गेहूं के ढेर की सफाई कर रहा था तभी अचानक मधुमक्खियों  के झुंड ने हमला कर दिया. हमले से बचने के लिए वह इधर-उधर भागने लगा तो सारी मधुमक्खियां उस पर टूट पड़ी. चेहरे और शरीर पर कई जगह मधुमक्खी के डंक मारने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. शोर मचाने पर घर वालों ने किसी तरह से उसे मधुमक्खियां के चंगुल से आजाद कराया और इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई है. घर वालों का कहना है कि मृतक खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करता था. वह दो बच्चों का पिता था. उसकी मौत से घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हाल है.

    रिपोर्ट-पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news