पटना(PATNA): बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां बोरिंग कनाल रोड स्थित एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग धूं-धूं कर जलने लगी. जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई. बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह अथक अपार्टमेंट के एक फ्लैट में अचानक आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर का सारा फर्नीचर जलकर राख हो गया. अगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि तबतक घर का सारा सामान जलकर राख हो गया. एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

