जाली नोटों के साथ 5 गिरफ्तार, देसी पिस्टल के साथ कई उपकरण बरामद  

    जाली नोटों के साथ 5 गिरफ्तार, देसी पिस्टल के साथ कई उपकरण बरामद  

    सीतामढ़ी(SITAMARHI): सीतामढ़ी का भारत-नेपाल सीमा जाली नोट के अवैध व्यापार का सुरक्षित अड्डा बनता जा रहा है. सीतामढ़ी पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी. जाली नोट का कारोबार करने वाले एक दंपत्ति समेत पांच लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सीतामढ़ी के नेपाल-सीमा पर स्थित मेजरगंज खैरवा गांव में एसपी द्वारा गठित टीम के द्वारा छापेमारी की गई, जिसमे पांच लोगो को नेपाली जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है. इतना ही नही उनके पास से देशी पिस्टल, एक मैगजीन, जिंदा गोली और पांच मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.

    जाली नोट बनाने के उपकरण भी बरामद  

    गिरफ्तार लोगो के पास से जाली नोट बनाने के उपकरण और सामग्री समेत कई तरह के केमिकल बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार लालबाबू चौधरी और सीमा चौधरी रिश्ते में पति-पत्नी हैं. जो नेपाल के रहने वाले हैं और पति-पत्नी हैं, दोनो पिछले लंबे अरसे से जाली नोट के कारोबार में हैं. वहीं सुशील कुमार, आफताब आलम, लड्डू मदारी सभी मेजरगंज के ही रहने वाले हैं जिसको पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news