झारखंड से लाई जा रही थी खेप, भारी मात्रा में 695 कार्टून विदेशी शराब जब्त 

    झारखंड से लाई जा रही थी खेप, भारी मात्रा में 695 कार्टून विदेशी शराब जब्त 

    भागलपुर(BHAGALPUR): सूबे में पूर्ण शराबबंदी है, लेकिन बिहार में शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही. तस्करी के लिए  तस्कर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं.  प्रशासन भी सख्त है लेकिन फिर भी शराब का कारोबार चरम पर है. शराब माफिया प्रशासन को चकमा देकर तस्करी का कोई न कोई तरकीब निकाल ही लेते हैं. इसी कड़ी में बाईपास टीओपी पुलिस और एंटी लिकर टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. झारखंड से आ रही पंजाब नंबर की एक ट्रक को रोक कर पुलिस ने तहकीकात की.  उसमें से 695 कार्टून विदेशी शराब बरामद की गई. चूना के बोरे के अंदर शराब की पेटी लोड की गई थी.

    ट्रक चालक गिरफ्तार 

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के रास्ते भागलपुर में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है. उसी क्रम में  टीओपी थाना क्षेत्र में जब ट्रक को रोककर जांच की गई तब उस में भारी संख्या में शराब की पेटी बरामद की गई. अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब की कीमत लगभग 20 लाख है.  अब सवाल उठता है कि झारखंड बिहार के बॉर्डर पर बनाए गए चेक पोस्ट पर आखिर यह ट्रक किस तरह से पार कर गई.  वहीं ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर पुलिस शराब तस्करों के बारे में पूछताछ कर रही है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news