जीतन राम मांझी के एनडीए में घुटन महसूस करने पर नीतीश ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

    जीतन राम मांझी के एनडीए में घुटन महसूस करने पर नीतीश ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा

    पटना(PATNA): पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संस्थापक जीतन राम मांझी के बयान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है.  दरअसल, किशनगंज में जीतन राम मांझी ने हम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में रविवार को कहा था, वह एनडीए में घुटन महसूस कर रहे हैं.  इसी बयान पर आज नीतीश कुमार से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने इस बात को सिरे से खारिज कर दिया. नीतीश कुमार से जब यह पूछा गया कि जीतन राम मांझी एनडीए में घुटन महसूस करने की बात कर रहे हैं तो नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता कि कोई घुटन वाली बात है. जीतन राम मांझी एनडीए के पार्ट हैं. 

    इसे भी पढ़ें:

    बिहारी बाबू ने अब क्यों कह दिया खुद को हिंदुस्तानी बाबू

    तवज्जो न मिलने से मांझी नाराज

    जीतन राम मांझी ने गठबंधन को लेकर जो बात कही है उसे नीतीश कुमार ने ज्यादा तवज्जो नहीं दी और मुस्कुराते हुए मांझी की बातों को खारिज कर दिया है. नीतीश ने जिस अंदाज में मांझी की बात को लिया उसे देखकर नहीं लगता कि वह पूर्व मुख्यमंत्री की बात को गंभीरता से लेते हैं. विधान परिषद चुनाव में अपनी दावेदारी को लेकर जीतन राम मांझी ने एनडीए के अंदर घुटन महसूस करने की बात कही थी. ऐसे में नीतीश कुमार का अंदाज यह भी बयां कर रहा है कि विधान परिषद चुनाव में मांझी की डिमांड शायद पूरी नहीं होने वाली है. इतना ही नहीं जनता दरबार कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्तीपुर में एक परिवार के सभी सदस्यों की सुसाइड की घटना पर भी चिंता जताई है. नीतीश कुमार ने कहा कि यह एक बेहद दुखद घटना है और तत्काल संबंधित अधिकारियों को विस्तृत जांच करने के लिए कहा गया है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news