विधायक की दबंगई : लीची और आम तोड़ने पर अपनी भतीजी की जमकर की पिटाई

    विधायक की दबंगई : लीची और आम तोड़ने पर अपनी भतीजी की जमकर की पिटाई

    बेतिया(BETTIAH) ; जिले में बीजेपी की महिला विधायक की दबंगई  का मामला सामने आया है. नरकटियागंज की बीजेपी विधायिका रश्मि वर्मा का एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें सम्पति विवाद को लेकर पट्टीदारों से वाद विवाद लड़ाई झगड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में विधायिका की दबंगई देखने को मिल रही है.अंगररक्षक के द्वारा विधायिका को बार-बार पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

    बगीचे में लीची और आम तोड़ने के मामले में हुआ  विवाद 

    बावजूद उसके विधायिका एक लड़की पर हमला कर रही है.वह लड़की विधायिका की भतीजी बताई जा रही है.बता दें कि रश्मि वर्मा और उनके पट्टीदारों में सम्पति विवाद का मामला बहुत पुराना है,और बगीचे में लीची और आम तोड़ने के मामले में  यह विवाद हुआ है.जिसमें विधायक रश्मि वर्मा का दबंगई सामने आया है,वायरल वीडियो में साड़ी पहनी  हुई महिला विधायक रश्मि वर्मा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news