मंच टूटने पर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, जदयू जिलाध्यक्ष का पैर टूटा  

    मंच टूटने पर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, जदयू जिलाध्यक्ष का पैर टूटा  

    बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय में आज सवेरे एक कार्यक्रम के दौरान हुए हादसे में बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद बाल-बाल बचे. घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रचीयाही गांव की है. बताया जा रहा है कि आज सवेरे बिहार के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद महर्षि मेंही परमहंस जी के जयंती शताब्दी समारोह में भाग लेने के लिए बेगूसराय पहुंचे थे, जहां उनके साथ जदयू एवं भाजपा के कई विधायक एवं नेता साथ में मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पहले फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया. उसके बाद महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद जैसे ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करने ही वाले थे, इसी बीच मंच कमजोर रहने के कारण मंच नीचे टूट कर गिर गया.

    मंच पर मौजूद सभी नेता गिरे नीचे

    मंच पर मौजूद बेगूसराय के नगर विधायक कुंदन कुमार, पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, जिला परिषद के उपाध्यक्ष नंदलाल राय, भाजपा के जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय, रचियाही पंचायत के मुखिया राजेश राय, पूर्व सरपंच रामनरेश निषाद समेत दर्जनों लोग मंच के नीचे गिर गए. मंच टूटने के कारण डिप्टी सीएम बाल-बाल बच गए. लेकिन जदयू के जिलाध्यक्ष रुदल राय का दाहिना पैर टूट गया. उन्हें इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news