जातिगत जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक 1 जून को, बीजेपी भी कर रही समर्थन

    जातिगत जनगणना को लेकर सर्वदलीय बैठक 1 जून को, बीजेपी भी कर रही समर्थन

    पटना(PATNA): बिहार में जातिगत जनगणना को लेकर सियासत तेज हो गई है. जातिगत जनगणना (Caste Based Census) कराने को लेकर होने वाली सर्वदलीय बैठक एक जून को आयोजित की जाएगी. इसकी जानकारी संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने दी है. इसी बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बीजेपी बिहार में जातीय जनगणना का समर्थन करेगी. बताया जा रहा है कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू के बीच इस मुद्दे पर बात हो चुकी है. बीजेपी ने जेडीयू को समर्थन देने का वादा किया है. जातीय जनगणना पर बीजेपी से समर्थन के वादे के बाद ही नीतीश कुमार ने सर्वदलीय बैठक 1 जून को रखी है. इससे पहले जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक 27 मई को होनी थी. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news