सीडीपीओ कार्यालय में बिचौलिए को देख भड़के एसडीओ, दनादन जड़ दिए कई थप्पड़

    सीडीपीओ कार्यालय में बिचौलिए को देख भड़के एसडीओ, दनादन जड़ दिए कई थप्पड़

    वैशाली(VAISALI): खबर वैशाली के देशरी से है जहां प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे, महनार एसडीओ ने अधिकारियों और कर्मियों की जमकर क्लास लगाई. इस दौरान एसडीएम ने सीडीपीओ कार्यालय में मौजूद एक सेविका पति को थप्पड़ जड़ दिया और उसपर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया. दरअसल जिसे एसडीओ ने थप्पड़ मारा वह सेविका पति अशोक पासवान है और उसपर देशरी प्रमुख निशु कुमारी ने बिचौलिये का काम करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत एसडीओ से की थी. एसडीओ जब निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो वह भी कार्यालय में ही मौजूद था. जिसे देखते ही एसडीओ भड़क गए और उसे थप्पड़ जड़ दिया. वहीं सीडीपीओ को एसडीओ ने सख्त हिदायत दी कि नीजि व्यक्ति सरकारी कार्यालय का काम नहीं करेंगे. हालांकि सीडीपीओ ने एसडीएम के सामने ही प्रमुख पति पर भी प्रमुख बनकर धौंस दिखाने का आरोप लगाया.

    प्रखंड प्रमुख के पति जमाते हैं धौंस

    सीडीपीओ रेणु कुमारी ने कहा कि पद पर महिला प्रमुख है जबकि प्रमुख का काम उनके पति करते है और धौंस जमाते हैं. बता दें कि आंगनबाड़ी केंद्र और सीडीपीओ कार्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं लेकिन देशरी सीडीपीओ कार्यालय में एक सेविका पति की मौजूदगी यह बताने के लिए काफी है कि किस हद तक बाल विकास परियोजना बच्चों के विकास के लिए नहीं बल्कि सीडीपीओ कार्यालय में तैनात अधिकारी और कर्मियों के साथ साथ आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के विकास के लिए चलाया जा रहा है. लेकिन आईएएस एसडीओ सुमित कुमार ने थप्पड़ जड़ कर अपनी मंशा जाहिर कर दी है कि हर कोई एक जैसा नहीं होता है. कम से कम महनार में अब भ्रष्टाचारियों की तो खैर नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news