खालिस्तान को लेकर शिव सैनिक और खालिस्तान समर्थकों के बीच खींच गई तलवारें, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    खालिस्तान को लेकर शिव सैनिक और खालिस्तान समर्थकों के बीच खींच गई तलवारें, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  पंजाब से आए दिन खालिस्तान के लिए मांग उठती रही है. इसी को लेकर पटियाला में आज शिवसेना कार्यकर्ता और खालिस्तानी समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. दोनों पक्षों की ओर से सड़क पर तलवारें लहराई गई और पत्थरबाजी भी की गई. घटना के बाद से पूरे शहर में तनाव है.

    जानकारी के अनुसार, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पटियाला में खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकाला गया था. इसी दौरान ये झड़प हुई है. इस घटना में कई हिन्दू कार्यकर्ता और सिख संगठन के लोग आमने–सामने आ गए. मामला बिगड़ते देख पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस को भी मामला सुलझाने में काफी कठिनाई हुई.  

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल, पटियाला में शिवसेना के पंजाब कार्यकर्ता हरीश सिंगला ने एक दिन पहले ही खालिस्तान के खिलाफ मार्च निकालने की घोषणा की थी. जब आज यह मार्च आर्य समाज चौक से खालिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए निकले तो कुछ सिख संगठन भी तलवारें लहराते हुए सड़क पर आ गए. स्थिति पूरी तरह तनावपूर्ण हो गई. गनीमत रही कि शिवसेना ने पहले ही मार्च की घोषणा की थी. इसलिए काफी संख्या में पुलिस बलों की इलाके में तैनाती थी. दोनों संगठनों के बीच जैसे ही झड़प शुरू हुई वैसे ही पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लोगों को खदेड़ दिया.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news