केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यपाल, हेमंत सरकार के कामकाज की दी जानकारी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यपाल, हेमंत सरकार के कामकाज की दी जानकारी

    रांची (RANCHI) : संभावना के अनुरूप झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने दिल्ली में बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. उन्होंने झारखंड में सरकार के कामकाज के संबंध में जानकारी दी है. झारखंड से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर उन्होंने केंद्रीय मंत्री को पूरी जानकारी दस्तावेज के साथ दी है.

    झारखंड में सियासी मौसम का पारा गर्म

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में चल रही कई महत्वपूर्ण विषयों पर राज्यपाल से जानकारी ली. झारखंड की हेमंत सरकार के द्वारा लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय के संबंध में राज्यपाल ने केंद्रीय गृहमंत्री को जानकारी दी. राज्यपाल के दिल्ली दौरा को लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है. मालूम हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का माइनिंग लीज अपने नाम से लेने का मामला गरमाया हुआ है. इसके अलावा मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन के नाम पर भी बीजू पाड़ा में भूमि आवंटन का मामला सामने आया है. कई अन्य तरह के आरोप भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने लगाए हैं. इन तमाम विषयों को लेकर झारखंड में सियासत मौसम के पारा के हिसाब से गर्म है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news