जगदानंद ने नीतीश को दिया ऑफर,  बोले पलटने वाले पर भरोसा नहीं, RJD में हो जाएं शामिल

    जगदानंद ने नीतीश को दिया ऑफर,  बोले पलटने वाले पर भरोसा नहीं,  RJD में हो जाएं शामिल

    पटना (PATNA) : नीतीश कुमार के राजनीतिक भविष्य को लेकर लगातार अटकलों का दौर जारी है.  आरजेडी की इफ्तार पार्टी में सीएम नीतीश शामिल क्या हुए यह चर्चा जोर पकड़ने लगी कि क्या नीतीश एक बार फिर से आरजेडी के साथ में सियासी समीकरण बनाने के रास्ते पर हैं. अटकलों के बीच आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से सवाल किया गया.

    जगदानंद सिंह ने कही यह बात

    जगदा बाबू से जब यह पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार फिर से आरजेडी के साथ आ सकते हैं तो उनका जवाब भी सीधा आया. जगदानंद सिंह ने कहा कि हमारी स्पष्ट राय है कि हम किसी ऐसे व्यक्ति के साथ नजदीकी क्यों बढ़ाएंगे  जिसमें स्थायित्व ना हो. जगदा बाबू ने कहा कि जिसमें स्थायित्व ही ना हो उसके साथ कोई नजदीकियां क्यों बढ़ाएगा? इतना ही नहीं जगदानंद सिंह ने यह भी कह दिया है कि अगर नीतीश कुमार को आना है तो वह अपनी पार्टी जनता दल यूनाइटेड का विलय आरजेडी के साथ कर लें. यह पूछे जाने पर कि जगदा बाबू आखिर नीतीश कुमार को विलय का ऑफर क्यों दे रहे हैं? आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर नीतीश कुमार यहां रहेंगे तो वह इधर-उधर नहीं करेंगे. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news