Yes Bank Fraud Case: ED की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, प्रियंका गांधी ने राणा कपूर को 2 करोड़ की पेंटिंग खरीदने के लिए दिया था दबाब

    Yes Bank Fraud Case: ED की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, प्रियंका गांधी ने राणा कपूर को 2 करोड़ की पेंटिंग खरीदने के लिए दिया था दबाब

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है. यस बैंक के को-फाउंडर राणा कपूर ने पूछताछ के दौरान में बड़ा खुलासा किया है. राणा कपूर ने बताया है कि उन्हें प्रियंका गांधी ने एमएफ हुसैन की 2 करोड़ की पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर किया था और इस पैसे का इस्तेमाल सोनिया गांधी के इलाज में हुआ. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राणा कपूर ने यह भी दावा किया है कि मुरली देवड़ा ने उनसे गांधी परिवार से करीबी संबंध बनाने और पद्म सम्मान दिलाने का वादा भी किया था.

    पेंटिंग खरीदने से मना करने का पड़ सकते थे नेगेटिव प्रभाव

    ED की चार्जशीट के अनुसार, राणा कपूर ने यह दावा किया कि दिवंगत देवड़ा ने डिनर के दौरान बताया कि पेंटिंग खरीदने से मना करने का उन पर और यस बैंक पर नेगेटिव प्रभाव पड़ सकते हैं. गौरतलब है कि, राणा कपूर को मार्च 2020 में गिरफ्तार किया गया था और अब भी वह न्यायिक हिरासत में ही हैं.  राणा कपूर ने बताया कि साल 2010 में मुरली देवड़ा ने उन्हें नई दिल्ली के लोधी एस्टेट बंगले पर मारवाड़ी रात्रि भोज पर मिलने के लिए दबाव डाला. आरोप पत्र के मुताबिक देवड़ा तत्कालीन पेट्रोलियम मंत्री थे और यह बंगला उन्हें आवंटित हुआ था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news